कानपुर के आईजी को विकास दुबे ने फेसबुक पर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार: जाने विस्तार से
1 min read
कानपुर। सोशल मीडिया पर रविवार को आईजी मोहित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दिए जाने का पोस्ट वॉयरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन जांच करते हुए औरैया निवासी शातिर को गिरफ्तार कर लिया। फेसबुक पर उसकी आईडी विकास दुबे के नाम से बनी हुई है। रविवार शाम औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर अभद्र और धमकी की भाषा में आईजी मोहित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दिए जाने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोपित ने आईजी को मारने वाले शख्स को पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने की बात भी पोस्ट में लिखी थी। इसे पोस्ट करने वाले ने खाकी से परेशान हो रहे लोगों को रिवाल्वर से लेकर कार्बाइन तक हाईटेक असलहा दिए जाने की भी बात कही। यहां भी पढ़े:प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ग्रीन फील्ड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का पंच वाटिका में किया गया पौधरोपण
इसके साथ ही सिरफिरे ने पोस्ट में लिखा कि एक विकास दुबे को मारने के बाद कई विकास दुबे पैदा होंगे। सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हुए इस पोस्ट ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। आरोपित का पता अछल्दा लिखा हुआ था मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए औरैया एसपी अपर्णा गौतम ने अछल्दा इंस्पेक्टर को आरोपित के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। आनन-फानन कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने अछल्दा नहर बाजार निवासी राहुल सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया है कि देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई थी, जिसमें एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और साइबर सेल को भी लगाया गया है।
1 thought on “कानपुर के आईजी को विकास दुबे ने फेसबुक पर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार: जाने विस्तार से”