पार्टी विरोधी गतिविधियों में ऋचा सिंह , रोली तिवारी मिश्रा सपा से निष्कासित

लखनऊ। सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनाव में उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थनाथ सिंह से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। कुछ दिन पहले सपा के ही प्रवक्ता आईपी सिंह के महिलाओं पर दिए गए बयान पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जाहिर कर उनके खिलाफ कई ट्वीट किए थे जो चर्चा का विषय बने रहे। इसी तरह पूर्व प्रवक्ता व आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डा. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आने के बाद निरंतर बयानबाजी कर रही थीं।यहां भी पढ़े:SDM को कब्जा हटाने की इतनी जल्दी क्यों थी, कौन था को झोपड़ी गिराने का आदेश देने वाला: पढ़े विस्तार से

पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि स्वामी के साथ अखिलेश हैं। मेरे पास बांके बिहारी हैं। अब देखना यह है कि कौन सा अहीर का छोरा किस पर भारी है। इस ट्वीट के बाद महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी। निष्कासन के बाद ऋचा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को ट्विटर पर टैग कर एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, राजनीति हमें विरासत में नहीं मिली संघर्ष से पग-पग सीखा है, आगे भी संघर्ष होगा। महिलाएं “ताड़न” की अधिकारी इसको स्वयं समाजवादी पार्टी ने चरितार्थ किया है” आज अगर लोहिया जी होते जो रामायण मेले के आयोजन की बात किया करते थे, समाजवादी पार्टी के द्वारा लोहिया जी का भी निष्कासन कर दिया जाता।

पार्टी से निकाले जाने पर ऋचा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
उन्होंने ट्विटर पर लिखा महिलाओं का अपमान करने वाले लंपटों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी डीजीपी ऑफिस पहुंच जाते हैं और महिलाओं के-जन अधिकारों के लिये संघर्ष करने वाली महिलाओं को बिना कारण बताए निष्कासित कर दिया जाता है। महिला विरोधी चेहरा समाजवादी पार्टी

 910 total views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *