गुटखा थूकना है खिड़की खोल दीजिए ना … इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने केबिन क्रू से कहा
1 min read
18 total views, 6 views today
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट्स में कई तरह-तरह की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि यह थोड़ा हटकर है। यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का है। इसमें एक पैसेंजर फ्लाइट में महिला केबिन क्रू को बुलाता है और उससे पूछता है, ‘खिड़की खोल दीजिए ना, गुटखा थूकना है।’ इस पर फ्लाइट अटेंडेंट जोर से हंसती है और बाकी पैसेंजरों की भी हंसी छूट जाती है। पिछले कुछ महीनों में फ्लाइट में बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को स्पाइसजेट यरलाइन ने कहा कि सोमवार को उसकी एसजी-8133 दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट में एक पैसेंजर ने केबिन क्रू को परेशान किया। क्रू केबिन पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) से इसकी शिकायत की।
उसके बाद पैसेंजर और उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री को फ्लाइट से उतारकर सिक्योरिटी टीम को सौंप दिया। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने कहा कि वह इस मामले को देख रहा है। फ्लाइट में कहासुनी इससे पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक पैसेंजर के महिला पैसेंजर पर पेशाब करने की घटना सामने आई थी। इसी तरह पेरिस से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में पैसेंजर्स की बदसलूकी का मामला भी सामने आया था। एक पैसेंजर शौचालय में स्मोकिंग करते पकड़ा गया। वह नशे में था और केबिन क्रू की बात नहीं सुन रहा था। इंडिगो की एक उड़ान में पैसेंजर और क्रू मेंबर के बीच जोरदार कहासुनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। खाने को लेकर एयरलाइन की इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में बहस हुई थी।